फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक ब्याज का लालच देकर हड़प लिए एक करोड़ 30 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा क्षेत्र में एक चिटफंड कंपनी का फर्जीवाड़ा सामने आया है। अधिक ब्याज देने का लालच देकर लोगों के पैसा जमा करवाने वाला सर्वोत्तम एग्रो कॉ-ओपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का प्रबंधक अब जमा पूंजी नहीं लौटा रहा है। इससे परेशान अभिकर्ताओं ने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन देकर प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई कर सोसाइटी में जमा धनराशि करीब 1.30 करोड़ वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी को दिए ज्ञापन में जमाकर्ता और अभिकर्ताओं ने बताया कि वर्ष 2015 के दौरान सोसाइटी के प्रबंधक ने चंबा-नई टिहरी क्षेत्र में लोगों को गुमराह करते हुए बताया था कि उसकी सोसाइटी केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय से पंजीकृत है, जो बैंकिंग के रूप में कार्य कर अन्य बैंक और वित्तीय संस्थाओं से अधिक ब्याज दर देती है। इस लालच में आकर सोसाइटी में कई लोगों ने बतौर अभिकर्ता काम शुरू करते हुए सोसाइटी में लोगों के बचत खाते खुलवाए। बताया गया कि खाताधारकों का विश्वास जीतने के लिए प्रबंधक ने शुरूआती दो-तीन साल तक जमा धनराशि की पूर्णावधि पूरी होने पर ब्याज सहित पैसे लौटाए, लेकिन वर्ष 2019 के बाद प्रबंधक राजेंद्र सिंह बिष्ट शारदा भवन लेन नंबर-28 अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश सोसाइटी में जमा करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये वापस नहीं कर रहा है। कुछ लोगों को चेक दिए थे, वह भी बाउंस हो गए। ज्ञापन देने वालों में रीता बैलवाल, उर्मिला पुंडीर, शांति भट्ट, अमिता भट्ट, कृष्णा देवी और लाखीराम भट्ट आदि शामिल थे। इस बाबत एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया शिकायत कर्ताओं के ज्ञापन के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के उपरांत मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें