फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रनगर की छात्रा ममता ने रेस में जीते दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की प्रतियोगिता में टिहरी जिले की एक होनहार खिलाड़ी ने रेस में दोहरी स्वर्णिम सफलता हासिल की। देहरादून में चल रही प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर ब्लॉक की ममता ने 1500 और 3 हजार मीटर दौड़ में 2 स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश चंद्र डिमरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि बुधवार से देहरादून में शुरू हुई खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं, पंकज कुमार, ममता भट्ट, रीना, जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह राणा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजवीर सिंह भंडारी, असद आलम, राजेश नेगी, अर्जुन बलूनी, खेल प्रशिक्षक कमलनयन रतूड़ी, श्याम सिंह सरियाल, यशपाल रावत, मोहन सिंह रावत ने छात्रा की सफलता पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें