फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने प्राथमिक स्कूल गजा को लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत गजा ने प्राथमिक विद्यालय गजा को गोद लेने का निर्णय लिया है। नगर पंचायत विद्यालय के ढांचागत विकास पर 12 लाख खर्च करेगी। साथ ही शिक्षा विभाग से लेकर अन्य संसाधनों से भी स्कूल की विभिन्न जरूरतों को पूरा करवाएगी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गजा में आयोजित बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती ने कहा कि सबसे पहले प्राथमिक शिक्षा बेहतर होनी चाहिए। इसके लिए भौतिक संसाधनों का होना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों के अनुरोध पर स्कूल को गोद लेने का निर्णय लेते हुए प्रथम चरण में 12 लाख रुपये देने की घोषणा की। अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा से जुड़े संस्थाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ चंबा के अध्यक्ष रविंद्र खाती ने कहा कि अब स्कूल की छोटी-छोटी जरूरतेें पूरी होगी। इस मौके पर उप शिक्षा अधिकारी अनीनाथ, प्रधानाध्यापिका रश्मि नौटियाल, सीआरसी समन्वय राकेश रावत, शैलेंद्र चमोली, बलीराम, सुनील चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें