नई टिहरी में प्रदेश सरकार के सौ दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्र म का दीप जलाकर शुभा?
- फोटो : NEW TEHRI
सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें शहरी विकास और जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 88 लाभार्थियों को मकान की चाभी, प्रशस्ति पत्र और बर्तन सहायता के लिए पांच-पांच हजार के चेक सौंपे गए।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, विधायक किशोर उपाध्याय, शक्ति लाल शाह, विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने किया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य गठन के 22 बाद पहली बार प्रदेश का बजट आम लोगों की राय पूछकर तैयार किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, सुमना रमोला, कृष्णकांत कोठियाल, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, सुनीता देवी, बसुमति घणाता, पूर्व विधायक विजय पंवार, डीसीबी अध्यक्ष सुभाष रमोला, खेम सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।