फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
नई टिहरी विद्या मंदिर में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को सम्मानित करती जिला पंचायत अध्यक्ष ? - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं का सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान सजवाण ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपना मूल्यांकन स्वयं करना चाहिए। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में 88 और इंटर में 80 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक दिनेश डोभाल, आरएसएस के जिला कार्यवाह राकेश बड़ोनी, प्रधानाचार्य राजेश पंचपुरी, रामलाल नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण, दिनेश बहुगुणा, शीशराम कोठियाल, रविंद्र परमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें