फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के छह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर बनेंगे स्मृति द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाधीनता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सरकार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर याद आ गई है। संस्कृति विभाग जिले के छह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर स्मृति द्वार बनाकर आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में उनके योगदान को याद करेगी। इसके लिए जिला योजना से 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव विभिन्न माध्यमों से मना रही है। अब संस्कृति विभाग जिला योजना से स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर द्वार बना रही है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वृक्षमानव स्व. विश्वेश्वर दत्त के नाम पर जौनपुर के कद्दूखाल-कुमाल्डा मोटर मार्ग पर, पूर्व सांसद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. त्रेपन सिंह नेगी के दल्ला गांव में 10-10 लाख की लागत से स्मृति द्वार बनाएगी। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामचंद्र सिंह तुनियारी के देवलंग गांव, गजे सिंह चौधरी के पाख गांव, चंबा के माणदा मखलोगी में देवेंद्र सिंह बिष्ट के नाम से दो-दो लाख की लागत से स्मृति द्वार बना रही है। देवप्रयाग में भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का दो लाख की लागत से संयुक्त द्वार बनेगा, जबकि आग बुझाते शहीद हुए रणवीर सिंह बिष्ट के बादशाहीथौल स्थित स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख रुपये हुए स्वीकृत किए हैं। ग्रामीण निर्माण विभाग स्मृति द्वार का निर्माण करेगा। स्मृति द्वारों पर आजादी के आंदोलन में भूमिका निभाने वाले इन महापुरुषों के इतिहास को भी अंकित किया जाएगा। इस संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव का कहना है कि स्वीकृत धनराशि कार्यदायी संस्था को प्रशासन ने जारी कर दी है। जल्द ही स्मृति द्वारों का निर्माण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें