फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए मिलकर करें प्रयास : उनियाल

विज्ञापन
नई टिहरी के पोखरी में महिला समूह को सम्मानित करते कृषि सुबोध उनियाल। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड के निवासियों को अपनी परंपरा, संस्कृति, भाषा को नहीं छोड़ना चाहिए। कहा कि धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर विधानसभा के पोखरी में बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सामाजिक गतिविधियों में निरंतर शिरकत करने वाले महिला समूहों को सम्मानित किया। राजकीय इंटर कालेज पोखरी, विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मंत्री ने समिति की मांग पर सामुदायिक भवन के लिए धनराशि स्वीकृत करने का भरोसा दिया। बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति के स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि धर्म की हमेशा जीत होती है। कहा कि गाय माता की पूजा की जानी चाहिए, लेकिन अब लोग गाय की पूजा करने के बजाए उसे जंगल में छोड़ रहे हैं। कहा कि यह हिंदू धर्म के विपरीत है। इस मौके पर पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, मंडी समिति के अध्यक्ष बीर सिंह रावत, नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष मीना खाती, जोत सिंह असवाल, गजेंद्र खाती, अरविंद उनियाल, चतर सिंह, राजेश रावत, दौलत सिंह रावत, दिनेश उनियाल, ईश्वरी बिजल्वाण, गिरीशचंद्र बंठवाण, मोर सिंह असवाल, धन सिंह सजवाण, विनोद बिजल्वाण, जगत असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें