फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीहत का गुलाब: कीमती है जिंदगी....फूल देकर पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ, हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक

Fri, 27 Oct 2023 12:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

बादशाहीथौल और चंबा में एसडीएम और एआरटीओ ने लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। कहा कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट के वाहन न चलाए।
विज्ञापन
नई टिहरी के बादशाहीथौल में बिना पहने चालकों को गुलाब का फूल भेंट करते एसडीएम संदीप कुमार। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप जिलाधिकारी ने एआरटीओ के साथ मिलकर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट पहने वाहन चला रहे चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर यातायात के नियमों का पालन करने लिए जागरूक किया। प्रशासन की मुहिम को देखते हुए कई लोगों ने हेलमेट भी खरीदे।

विज्ञापन


इस दौरान प्रशासन की टीम ने चंबा और बादशाहीथौल में सड़क किनारे जगह-जगह लगे करीब 80 अवैध होर्डिंगों को पालिका की मदद से हटाया। बृहस्पतिवार को बादशाहीथौल और चंबा में एसडीएम संदीप कुमार और एआरटीओ सतेंद्र राज ने लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। कहा कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट के वाहन न चलाए।

ये भी पढ़ें...Roorkee News: बुखार से पथरी में महिला व दो बच्चों की मौत, क्षेत्र में एक सप्ताह में दम तोड़ चुके सात लोग

हेलमेट व्यक्ति की जान बचा सकता है। प्रशासन निरंतर हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के लिए जागरूक कर रहा है। इसके बाद चालान किया जाएगा। इसके बाद अवैध होर्डिंग हटाए गए और चंबा और नई टिहरी पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग, बैनर लगाने वालों को नोटिस जारी करने के लिए संबंधित पालिका को भी निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें