नरेंद्रनगर (टिहरी)। प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता और भुटली के प्रधान आशीष रणाकोटी ने उत्तराखंड परिवहन निगम से देहरादून से रणाकोट वाया नरेंद्रनगर, गजा, लसेर बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग की है। उन्होंने उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर बताया कि देहरादूर से गजा, लसेर के लिए पूर्व में रोडवेज की बस सेवा संचालित होती थी। लेकिन दो साल पहले यह बस सेवा एकाएक बंद कर दी गई। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने में दिक्कतें आ रही है। जनहित को देखते हुए उन्होंने जल्द से जल्द बस सेवा पुनः संचालित करने की मांग की है। संवाद