फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Terror: टिहरी के लंबगांव में दिन दहाड़े चहलकदमी करता दिख रहा गुलदार, लोगों में दहशत

Wed, 26 Jun 2024 04:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव(टिहरी)।

सार

शाम ढलते ही गुलदार की दहशत से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दिन में महिलाओं बच्चों का अकेले में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी में लंबगांव के वार्ड संख्या एक और दो में दिन दहाड़े गुलदार की चहल कदमी से लोगों में दहशत बनी हुई है। वार्ड संख्या एक निवासी प्रदीप सेमवाल, संदीप कलूड़ा, रणवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह लगभग आठ बजे इंटर कॉलेज लंबगांव के प्राकृतिक पेयजल स्रोत के पास दिखाई दिया। गुलदार दिखाई देने से लोग स्रोत पर पानी लाने तक नहीं जा पा रहें हैं। उसी रात गुलदार वार्ड संख्या दो में स्थित सरस्वती शिुशु मंदिर के आसपास लोगों की घरों के छतों के ऊपर घूमता दिखाई दिया।

विज्ञापन


शाम ढलते ही गुलदार की दहशत से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दिन में महिलाओं बच्चों का अकेले में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

Rishikesh:  बाघिन के दो शावकों को गुलदार ने बनाया शिकार, राजाजी पार्क प्रशासन को चंद दिनों पहले मिली खुशी काफूर
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंज अधिकारी हर्षराम उनियाल ने कहा कि लंबगांव बाजार के आसपास झाड़ियां अधिक बड़ी होने के कारण गुलदार को बाजार व बस्ती की ओर आने में आसानी हो जाती है। उन्होंने नगर पंचायत सहित अन्य लोगों से घरों के आसपास उगी झाड़ियों को उन्मूलन करने कहा है। लोगों से एहतियात बरतने के साथ रात में अकेले घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें