जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और डाक विभाग ने आपसी समन्वय बनाकर जिले के सभी 261 डाकघरों में विधिक सेवा एवं सहायता क्लीनिक स्थापित करने की पहल शुरू कर दी है।
प्रभारी जिला जज विनोद कुमार बर्मन और मुख्य डाकघर अधीक्षक केएस चौहान ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/ सिविल जज अशोक कुमार ने बताया कि डाकघरकर्मियों को प्राधिकरण की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, जिसके तहत डाककर्मी गांव-गांव में लोगों को विधिक सेवाएं दे सकेंगे। बताया कि पहले दिन 100 डाकघरकर्मियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। डाटा एंट्री ऑपरेटर सुभाष बहुगुणा, विमल कैंतुरा ने मोबाइल लीगल एंड सर्विस एप को संचालित करने का प्रशिक्षण दिया।