फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपी महिलाओं की मौत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट इवा आशीष श्रीवास्तव ने तीन मार्च को घनसाली तहसील के थर्ती गांव में मिट्टी खोदने के दौरान हुई तीन महिलाओं की मौत की मजिस्ट्रीय जांच उपजिलाधिकारी घनसाली को सौंपी है। उन्होंने 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थर्ती गांव में चिरबटिया-डाक बगला मोटर मार्ग के निकट स्थित वन विभाग की भूमि पर मिट्टी निकालने के दौरान आशा देवी पत्नी दिनेश सिंह, माला देवी पत्नी दर्शन सिंह, सोना देवी पत्नी पूर्ण सिंह निवासी लुठियाग पट्टी लस्या तहसील जखोली की दबकर मौत हो गई थी। जिला मजिस्ट्रेट टिहरी ने घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट घनसाली को जांच अधिकारी नामित करते हुए घटना के प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष कारणों की जांच कर आख्या 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें