प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार ने थौलधार ब्लॉक के कई गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर गांव को सड़क से जोड़ दिया गया है। पानी की समस्या दूर करने के लिए पंपिंग योजना का निर्माण भी किया जा चुका है। महिला मंगल दलों को बर्तन बांटे।
विधायक ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के किरगणी, सेलूर, कांडीखाल का भ्रमण किया। उन्होंने निर्माणाधीन पॉलिटेक्नीक कॉलेज के भवन का निरीक्षण करते हुए कार्य दायी संस्था को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध बनने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी, लेकिन सरकार ने एकमुश्त बजट देकर डोबरा-चांठी पुल का निर्माण करवाया है। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जुयाल, प्रमोद रमोला, दिनेश भंडारी, आनंद सिंह, कृष्ण स्वरूप डबराल, ऋषि भट्ट, रामचंद रावत, सुमेर सिंह, अनिल भंडारी, भगवान सिंह राणा आदि मौजूद थे।