सोमवार रात को यहां हनुमान चौक से कुछ दूर बौराड़ी रोड पर एक बैंक पास में स्थित वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। रात करीब ढाई बजे जब आसपास लोगों को आगजनी का पता चला तो उन्होंने वर्कशॉप के मालिक मनीष वर्मा को सूचना दी। जब तक वह वर्कशॉप पहुंचा, तब तक अंदर मरम्मत के लिए रखी दो स्कूटी और एक बाइक सहित कई सामान जलकर राख हो गया। हालांकि आगजनी का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है, बावजूद मनीष ने पुलिस में तहरीर देकर इसकी जांच करने की मांग की है। कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।