फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईकेआर क्लब पहुंचा फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता किशोर उपाध्याय की पहल पर आयोजित टिहरी रूरल प्रीमियर लीग (टीआरपीएल) के पहले सेमिफाइनल में आईकेआर क्रिकेट क्लब ने हॉस्टल 11 को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

शनिवार को बौराड़ी स्टेडियम में आईकेआर क्लब ने टॉस जीतकर हॉस्टल 11 को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉस्टल 11 की टीम निर्धारित 15 ओवर में 98 रन बना पाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईकेआर ने 10.4 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम से आशीष पंवार ने 35 रनों की पारी खेली। जबकि मधुर ने 9 गेंदों में 25 रन बनाकर मैच जिताया। हॉस्टल 11 से अमन ने 3 विकेट झटके। देर शाम तक चिनियाली चैंप्स और और फ्रेंड्स क्लब के बीच दूसरा सेमिफाइनल जारी था। रविवार (आज) फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद राणा, उपाध्यक्ष भगत सिंह चौहान, सचिव देवेंद्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, असद आलम, सतीश चमोली, लखबीर चौहान, दीपक चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें