फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण नहीं हटाया तो सामान जब्त कर होगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका सीमा क्षेत्र के अंतर्गत नई टिहरी और बौराड़ी बाजार में फुटपाथ और जगह-जगह किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील और पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार को लाउडस्पीकर और डुगडुगी से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। कहा गया कि यदि फुटपाथ और अन्य जगहों से जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सामान जब्त कर चालान किया जाएगा। अतिक्रमण के कारण सड़क पर यातायात बाधित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह की अध्यक्षता में बीते दिन बौराड़ी व्यापार मंडलाध्यक्ष महिताब सिंह गुनसोला के साथ बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ बढ़ रही है। कई ठेली और फड़ फुटपाथ पर लगे हैं। दुकानों के आगे बाइक, स्कूटी और कारें खड़ी होने से बार-बार जाम लग रहा है जिससे राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कतें आ रही है। बैठक में तय किया गया कि फुटपाथ और अन्य जगहों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। एसडीएम के निर्देश पर रविवार को पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण ने नई टिहरी, बौराड़ी बाजार में लाउडस्पीकर के माध्यम से अतिक्रमण हटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें