फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि दफ्तर में रहा कामकाज ठप

Sat, 27 Aug 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी निविदाएं जारी करने के विरोध में ठेकेदार संघ का धरना और लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे विभाग का कामकाज ठप रहा। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक छोटी निविदाएं जारी करने की मांग पूरी नहीं की जाती है, तब तक तालाबंदी जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन


लोनिवि ने मतकुड़ी, पंगरियाणा, लैणी, गाड-कठूड़ मोटर मार्ग और रगड़ी लिंक मार्ग निर्माण के लिए बड़ी निविदाएं आमंत्रित की है। इसके विरोध में ठेकेदारों में रोष है। उनका कहना है कि बड़ी निविदाएं जारी करने से मंझोले ठेकेदार रोजगार से वंचित हैं, जिससे उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है।

विभाग से लगातार छोटी-छोटी निविदाएं आमंत्रित कर पंजीकृत सभी छोटे ठेकेदारों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन  विभाग निवर्तमान विधायक के दबाव में आकर बड़ी निविदाएं जारी कर अपने चहेते बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह ने धरना स्थल पर ठेकेदारों को समर्थन देते हुए कहा कि पूर्व विधायक स्थानीय लोगों की उपेक्षा कर बाहरी लोगों से मोटी रकम लेकर बड़े टेंडर लगवा रहे हैं, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। तालाबंदी कर  दूसरे दिन धरने पर बैठने वालों में रविंद्र बिष्ट, लोकेंद्र सिंह रावत, धूम सिंह जखेड़ी, प्यार सिंह, कमल सिंह, जसवीर सिंह, सरोप सिंह, नरेंद्र सिंह, शीशम सिंह, सुरेश गिरी, पुरुषोतम  भंडारी, कुशहाल सिंह, चतर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें