फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजर होती जमीन से कैसे दोगुनी होगी किसानों की आय

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के सौंप, सीताकोट, केमरासौड़, सुनार गांव, अणुवा, राजगांव और कोठियाडा गांव की उपजाऊ भूमि सिंचाई विभाग की लापरवाही से बंजर पड़ी हुई है। काश्तकार तीन साल से नहर की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन किसानों की आय दोगुनी करने वाली सरकार के विभागीय कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वर्ष 2022 का लक्ष्य तय किया है, लेकिन सौंप, सीताकोट, केमरासौड़, सुनार गांव, अणुवा, राजगांव और कोठियाडा गांव में सरकार के इस दावे की हवा निकल रही है। उक्त गांवों की भूमि काफी उपजाऊ है, लेकिन कोठियाडा नहर तीन साल से क्षतिग्रस्त होने से खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे ग्रामीणों की करीब 200 नाली से अधिक कृषि भूमि तीन साल से बंजर पड़ी हुई है।
काश्तकार धनपाल सिंह नेगी, हरदेव सिंह नेगी, बलवीर सिंह नेगी नेे बताया कि सुनारगांव में उनकी काफी उपजाऊ भूमि है, लेकिन नहर क्षतिग्रस्त होने से जमीन बंजर होने की कगार पर है। ग्रामीण पानी के स्रोत से बर्तनों में पानी ढोकर खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कोठियाडा नहर मरम्मत के लिए बजट नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा में भिलंगना ब्लॉक की क्षतिग्रस्त नहरों को शामिल किया गया है। जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। जल्द ही नहरों के मरम्मत के लिए बजट मिलने की उम्मीद है। कोठियाडा नहर पर कुछ जगहों पर मरम्मत कर पानी चालू किया गया, लेकिन समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

-बिजेंद्र कुमार, ईई, सिंचाई खंड प्रथम टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें