फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जखन्याली गदेरे में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार निर्माण की जगी उम्मीद

Wed, 20 Nov 2024 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। लंबगांव-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग जाखन्याली गदेरे में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत की उम्मीद जगी है। बीते अगस्त की आपदा में जखन्याली गदेरे में सड़क की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी थी। जखन्याली गदेरे में सड़क संकरी होने से वाहनों को आरपार करने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन

अगस्त की आपदा में लंबगांव-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क चारधाम यात्रा के साथ ही घनसाली और लंबगांव क्षेत्र के लोगों का आवागमन का प्रमुख मार्ग है। सड़क की सबसे खराब स्थिति जखन्याली गदेरे में बनी हुई थी। वहां पर सुरक्षा दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से सड़क संकरी बनी हुई थी।
स्थानीय लोग शासन-प्रशासन से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार निर्माण की गुहार लगा रहे थे। लोनिवि के ईई दिनेश चंद्र नौटियाल जखन्याली में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए छह लाख की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही वहां से सुरक्षा दीवार का निर्माण कर सड़क चौक चौबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें