फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कुखई गांव के लोगों को सड़क के लिए करना पड़ेगा इंतजार

Wed, 20 Nov 2024 04:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ब्लॉक के सीमांत कुखई गांव के लोगों को सड़क के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। लंबे समय तक वन अधिनियम के कारण चल्दगांव-कुखई सड़क का निर्माण अधर में लटका था। कई प्रयासों के बाद वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से सड़क निर्माण को हरी झंडी मिलने के बाद मार्च 2022 में सरकार ने सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 54 लाख की धनराशि जारी की थी, लेकिन इन ढाई वर्षों में 10 किमी में से लोनिवि सिर्फ 7.30 किमी सड़क का ही निर्माण कर पाई है।
विज्ञापन

कुखई नरेंद्रनगर का सीमांत गांव है। गांव में वर्तमान में लगभग 70 परिवार निवासरत हैं। कुखई गांव के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन वन अधिनियम के कारण चलड से कुखई गांव के लिए सड़क निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन को वन भूमि की अनापत्ति लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
कई प्रयासों के बाद वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से सड़क निर्माण को जनवरी 2022 में हरी झंडी मिली थी, जिसके बाद मार्च 2022 में प्रदेश सरकार ने चल्दगांव से कुखई तक 10 किमी सड़क निर्माण के लिए 154. 85 लाख की स्वीकृति दी थी। लोनिवि को सड़क निर्माण करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इन ढाई वर्षों में लोनिवि सिर्फ 7.30 किमी सड़क कटिंग का कार्य पूरा कर पाया है। लगभग 2.30 किमी सड़क निर्माण पूरा करने के लिए लोनिवि के पास वर्तमान में 31 लाख ही शेष बचे हैं। सड़क सुविधा के अभाव में कुखई गांव के लोगों के सामने 5 से 6 किमी की पैदल दूरी तय करने की मजबूरी बनी है।
विज्ञापन



कुखई गांव की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। 10 किमी में से लगभग 7.30 किमी सड़क कटिंग का कार्य पूरा हो चुका है। कुखई गांव की सड़क निर्माण के दौरान गांव के लोग खुद ही भूमि विवाद की समस्या उत्पन्न कर देते हैं, जिससे सड़क निर्माण कार्य में विलंब हुआ है। लगभग 1500 मीटर सड़क कटिंग करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

-गौरव, सहायक अभियंता, लोनिवि नरेंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें