फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका को दें बौराड़ी स्टेडियम का मालिकाना हक

Wed, 24 Feb 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही। बौराड़ी स्टेडियम युवा कल्याण विभाग को देने पर सदस्यों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। सदन ने सर्व सम्मति से स्टेडियम का मालिकाना हक पूर्व की भांति पालिका को देने का प्रस्ताव पारित किया। टिहरी झील में बोटिंग लाइसेंस पालिका को देने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन


बुधवार को पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुर्साइं की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में नई टिहरी चौराहे में निर्मित छह दुकानों की खुली निविदा डालने का प्रस्ताव पारित हुआ।

कहा कि निविदा के न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने के बाद इन्हें बंद लिफाफों में आमंत्रित किया जाएगा। बौराड़ी स्टेडियम विस्तारीकरण का सदस्यों ने स्वागत करते हुए कहा कि 10 वर्षों से स्टेडियम की देखरेख पालिका करती है, लेकिन अब स्टेडियम को युवा कल्याण विभाग को दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बैठक में विभिन्न वार्डों की सीढ़ियों पर 14 लाख की लागत से टाईल्स लगाने, पालिका में मीटिंग हॉल बनाने, कोटी में शमशान घाट के निकट लकड़ी का टाल बनाने, टीएचडीसी से सीएसआर का पैसा पालिका क्षेत्रांतर्गत खर्च करने पर भी सहमति हुई।

सभासद उर्मिला महर ने वार्ड में कार्य नहीं होने पर बैठक का बहिष्कार करते हुए अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। बौराड़ी की सब्जी मंडी को इंडेन गैस कार्यालय के पास शिफ्ट करने का भी प्रस्ताव दिया गया। कोटी कालोनी में सुलभ शौचालय निर्माण और सफाई कर्मियों की तैनाती की मांग की गई।

 बैठक में गिरीश घिल्डियाल, प्रवीन रावत, चिंरजीव तिवाड़ी, विजय कठैत, मुकेश रतूड़ी, कमलेश ध्यानी, शकुंतला नेगी, ऊषा पुनेठा, भुवनेश्वरी उनियाल, ईओ संजय कुमार, हयात सिंह रौतेला, गुलाब सिंह, जमुना दत्त सेमवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें