फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं ने दौड़ कर दिया फिट इंडिया का संदेश

विज्ञापन
जौनपुर के हटवाल गांव में फिट इंडिया मैराथन रेस में शिरकत करने वाले युवाओं को दिए गए प्रमाणपत्र। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
सकलाना पट्टी के हटवाल गांव में नेहरू युवा केंद्र की पहल पर फिट इंडिया के तहत मैराथन रेस का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित दो किमी की मैराथन दौड़ में 12 से 20 वर्ष की 45 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। रेस में मोनिका हटवाल प्रथम, सोनम द्वितीय और सविता तृतीय रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र के परियोजना अधिकारी अरुण उनियाल, विशिष्ट अतिथि देवेंद्र पुंडीर, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य महावीर धनोला ने आजादी के अमृत महोत्सव की जानकारी दी। अध्यक्षता प्रधान सुनीता हटवाल ने की। इस मौके पर अनिल हटवाल, हुकम सिंह, पंचम हटवाल, संदीप मंद्रवाल, सुरेंद्र हटवाल, बचन सिंह, मनमोहन रावत, प्रवेश कोठारी, राजपाल, सतेंद्र, रोहित, आशीष, मतेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें