फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकर युवती ने दी जान

Sat, 27 Feb 2016 10:08 PM IST
नरेंद्रनगर (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकर एक युवती ने मौत को गले लगा दिया। युवती के आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। एक माह पूर्व ही युवती की सगाई हुई थी। युवती पांच माह की गर्भवती भी बताई जा रही है।
विज्ञापन

दियूली गंाव निवासी अब्बल सिंह नेगी की बेटी अनिता (20) बीती रात 10 बजे खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चली गई थी। शनिवार सुबह जब 8 बजे तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजन उसे उठाने गए। लेकिन आवाज देने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो वहां अनिता रस्सी पर पंखे की कुंडी पर लटकी हुई थी। आसपास के लोग वहां पहुंचे। प्रधान सीता देवी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार वहां पहुंचे। थानाध्यक्ष कुमार ने बताया कि युवती की एक माह पूर्व सगाई हुई थी। उसके पेट में पांच माह का गर्भ भी पल रहा था। मामले की जांच पड़ताल के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। युवती ने ओपन बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें