फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के घिल्डियाल अध्यक्ष व बिष्ट सचिव बने

विज्ञापन
नई टिहरी जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र देते चुनाव अधिक? - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में संजय घिल्डियाल अध्यक्ष और महेंद्र बिष्ट सचिव चुने गए हैं, जबकि रतनमणि थपलियाल उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश उनियाल सह सचिव और कविता भट्ट कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव बार हॉल में चुनाव अधिकारी जयप्रकाश पांडेय, सहायक चुनाव अधिकारी गीताराम गैरोला और पर्यवेक्षक बार काउंसिल के सदस्य चंद्रशेखर तिवारी की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी पांडेय ने बताया कि कुल 125 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से 2 मत अवैध पाए गए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले संजय घिल्डियाल को 57, दूसरे नंबर पर रही मृदुला जैन को 42 और ज्योति प्रसाद भट्ट को 24 मत मिले। वहीं सचिव पद पर जीते महेंद्र बिष्ट को 80 और राजपाल मियां को 43 मत मिले हैं। घिल्डियाल और बिष्ट ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि उपाध्यक्ष, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पर एक-एक नामांकन होने से उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित किया गया। ऑडिटर और पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर किसी ने नामांकन नहीं कराया। विजेता प्रत्याशियों को बार हॉल में निर्वाचन प्रमाणपत्र दिए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय घिल्डियाल ने बताया कि अधिवक्ताओं ने उन्हें और उनकी टीम को दो बार कार्य करने का मौका दिया है। बार और बेंच के बीच में बेहतर समन्वय बनाकर वादकारियों को सुलभ न्याय दिलाने और अधिवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें