बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ में मंगलवार को परीक्षा एक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने छात्राओं को परीक्षा का तनाव कम करने, चिंता और भय से दूर रहने के संबंध में कई टिप्स दिए।
प्रधानाचार्य आरती चिटकारिया ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को लेकर किसी भी छात्र-छात्राओं को तनाव नहीं लेना चाहिए। परीक्षा को सहजता और सरलता से लेना चाहिए, मन में किसी तरह का डर और भय का माहौल पैदा नहीं करना चाहिए। कहा परीक्षा में अच्छे अंक लाना ही जीवन में सफलता का मानदंड नहीं है, समाज में अनेक ऐसे लोगों हैं,जो बोर्ड परीक्षाओं और विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। व्यायाम शिक्षिका सुमिता रावत ने छात्राओं को ध्यान केंद्रित करने हेतु योग की विभिन्न क्रियाएं बताई। इस मौके पर शिक्षिका मालती नौटियाल, कुसुमलता कठैत, दीपा नवानी, बिनीता फोनिया, दिनेश प्रसाद डंगवाल आदि उपस्थित रहे।