फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी तंत्र हिमालय की जैव-विविधता की पोषक है : प्रो. जोशी

Mon, 21 Oct 2024 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जलीय जैव विविधता और भारत में गंगा नदी तंत्र की पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएं विषय पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में तीन दिवसीय गोष्ठी शुरू हो गई है। वक्ताओं ने कहा कि मत्स्य पालन की परंपरा भारत में पौराणिक काल से चली आ रही है। गंगा केवल नदी ही नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृतिक, परंपरा और पारिस्थितिकी तंत्र की भी रीढ़ है।
विज्ञापन

जंतु विज्ञान विभाग और भारतीय प्राणी विज्ञान मंडल, भारतीय पर्यावरण विज्ञान अकादमी की पहल पर गोष्ठी आयोजित की जा रही है। विधायक किशोर उपाध्याय, प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी, जलीय कृषि एवं प्रबंधन केंद्र बांग्लादेश के निदेशक डॉ. विनय कुमार चक्रवर्ती, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. वीपी सेमवाल, भारतीय प्राणी विज्ञान मंडल के अध्यक्ष प्रो. बीएन पांडेय और भारतीय पर्यावरण विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष प्रो. डीडी जोशी ने गोष्ठी का उद्घाटन किया।
डॉ. कमल जायसवाल ने कहा कि जलीय तंत्र को समृद्ध बनाने की दिशा में परंपरागत और तकनीकी ज्ञान के साथ सामंजस्य स्थापित करना होगा। प्रो. प्रकाश नौटियाल ने मत्स्य पालन में शोध को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ. हेमलता बिष्ट, डॉ. पीसी पैन्यूली, डॉ. वंदना चौहान, डॉ. रजनी गुसाईं, डॉ. जीएस गुसाईं, डॉ. आशा डोभाल, डॉ. शुभम उनियाल, डॉ. निशांत भट्ट, डॉ. ऋचा पंत, डॉ. डीएस तोपवाल, डॉ. डीपीएस भंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें