फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पोखरी के मैदार में बनाए गए सामुदायिक भवन में शौचालय नहीं

Mon, 21 Oct 2024 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में क्वीली पट्टी के जनप्रतिनिधियों ने मैदार पोखरी में बनाए गए सामुदायिक भवन की सुरक्षा दीवार की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक उपयोग के भवन में शौचालय की सुविधा नहीं होने से भी भवन में कोई आयोजन होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने टीएचडीसी कोटेश्वर को भवन की सुरक्षा दीवार लगाने और शौचालय बनाने के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन

क्वीली पट्टी के मैदार पोखरी में टीएचडीसी कोटेश्वर ने कुछ समय पहले सीएसआर मद से एक सामुदायिक भवन बनाया था। गांव में कोई सार्वजनिक कार्य होने पर उसका उपयोग किया जाता है, लेकिन भवन में कहीं भी शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि कुछ दिनों पहले हुई बारिश के कारण सामुदायिक भवन की सुरक्षा दीवार भी टूट गई है। भवन को खतरा बना हुआ है।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वे इस कार्य को लेकर मंडल प्रबंधक पावर ग्रिड कारपोरेशन से भी मिले थे, लेकिन पावर ग्रिड के अधिकारियों ने कहा है कि जिलाधिकारी की एनओसी मिलने के बाद ही सामुदायिक भवन में शौचालय निर्माण और सुरक्षा दीवार लगाई जा सकती है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि डीएम ने अपने स्तर से कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सामुदायिक भवन में जल्द ही शौचालय बनने के साथ ही सुरक्षा दीवार भी लगाई जाएगी। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्रनगर प्रधान संगठन के अध्यक्ष धनसिंह सजवाण, प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष डीपी उनियाल और जगत सिंह असवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें