फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लचर संचार सेवाओं पर गजा के लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
गजा पंचायत भवन में मंगलवार को एसडीएम युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में लचर संचार सेवा का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। जन प्रतिनिधियों ने कहा कि बीएसएनएल की कनेक्टिविटी सही न होने के कारण अक्सर बैंक, पोस्ट ऑफिस और तहसील में भी कामकाज बाधित हो जाता है।
विज्ञापन

तहसील दिवस में कुल 40 शिकायतें दर्ज हुई। 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 8 शिकायतों के निस्तारण के लिए एसडीएम मिश्रा ने संबधित अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया है। गजा बाजार के मुख्य मार्ग से स्थानीय लोगों ने शराब का ठेका बस्ती से दूर शिफ्ट करने की मांग की। कहा कि बाजार में शराब के ठेके के बाहर वाहन खड़े रहने से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। एसडीएम ने कहा कि आबकारी और राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगने के उपरांत इस पर निर्णय लिया जाएगा। तहसील दिवस में 12 लोगों को आयुष्मान कार्ड, जाति, स्थायी निवास और आय प्रमाणपत्र भी बनाए गए। इस मौके पर तहसीलदार महावीर प्रसाद बसलियाल, विनोद राणा, मुकेश रावत, गिरीश बंठवाण, रमेश बंठवाण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें