फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 17 लोगों ने पेश की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले की चार विधानसभा क्षेत्र (टिहरी, घनसाली, धनोल्टी, प्रतापनगर) में 17 लोगों ने कांग्रेस से टिकट की दावेदारी पेश की है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय टिहरी विधानसभा क्षेत्र से दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने दावेदारी पेश नहीं की।
विज्ञापन

टिहरी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के दावेदारों ने 20 दिसंबर को देहरादून में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सामने उपस्थित रहकर आवेदन किए हैं। अब स्क्रीनिंग कमेटी के मुखिया आरेंद्र शर्मा संभावित दावों पर विचार कर नाम केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी को भेजेेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा का कहना है कि प्रत्येक कार्यकर्ता को दावेदारी का अधिकार है। सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड जिसे भी टिकट देगा उसके लिए मिलकर कार्य करेंगे। टिहरी सीट से दावेदारी के सवाल पर पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण वह स्क्रीनिंग कमेटी में नहीं जा पाए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात करूंगा। किसी दूसरी जगह के लिए अपनी बात वरिष्ठ नेताओं के सम्मुख रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें