फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय नरेंद्रनगर में नवाचार क्लब का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में आयोजित बैठक में नवाचार क्लब का गठन किया गया। 23 सक्रिय सदस्यों ने क्लब की सदस्यता ली। प्रत्येक विभाग से क्लब के लिए एक-एक छात्र और छात्रा का नाम अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. यूसी मैठाणी ने कहा कि नवाचार समिति का कर्तव्य है कि वह शिक्षा और अन्य गतिविधियों में नवाचारी प्रयोग कर महाविद्यालय को आगे बढ़ाने में सहयोग दें। समिति की संयोजक डा. रश्मि उनियाल ने बताया कि बैठक का उद्देश्य नवाचार क्लब का गठन के साथ ही निश्चित कार्य योजना का निर्माण करना शामिल है। डा. विक्रम बर्थवाल, डा. सपना कश्यप ने सीमित संसाधनों के प्रयोग से महाविद्यालय हित में नवाचार के लिए छात्रों को प्रेरित किया। इस अवसर पर गणित विभाग में कार्यरत डा. चंदा नौटियाल को उनके पेटेंट प्रकाशन के लिए सम्मानित किया गया। यह पेटेंट इंडियन पेटेंट जर्नल में बीते 31 दिसंबर को प्रकाशित हुआ। इस मौके पर इस मौके पर डा. विजय प्रकाश भट्ट, अमित सजवाण, प्रिया धमांदा, प्रिया भंडारी, अंजलि रावत, नेहा जोशी और आरती रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें