फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कुंजापुरी मेले में लोक गायक और बॉलीवुड सिंगर मचाएंगे धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ सात अक्तूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। 14 अक्तूबर तक चलने वाले मेले में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोक कलाकारों के अलावा बॉलीवुड सिंगर भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि मेले के शुभारंभ पर सात अक्तूबर को सीएम बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उसी रात नौ बजे जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण एंड पार्टी कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। आठ अक्तूबर को सुबह 11 बजे कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उसके बाद जीजीआईसी और माउंट कार्मल स्कूल के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता भी होगी। नौ अक्तूबर को सुबह 10 बजे से छात्रों के बीच पेंटिंग, गायन, वादन, क्रिकेट, बैडमिंटन और कैरम प्रतियोगिता कराई जाएंगी। रात आठ बजे से छात्रों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता होगी। 10 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से हाफ मैराथन दौड़, बैडमिंटन, शतरंज और महिला-पुरुष कबड्डी प्रतियोगिताएं और रात आठ बजे नाटी किंग कुलदीप शर्मा एंड पार्टी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 11 अक्तूबर को सुबह खेल प्रतियोगिताएं, रात आठ बजे से शाश्रृत पंडित और रात 11 बजे मशहूर बॉलीवुड सिंगर जस मानक अपनी प्रस्तुति देंगे। 12 को चेयर रेस, रस्साकशी, रंगोली, मेहंदी, पारंपरिक वेश-भूषा और फैशन शो प्रतियोगिता और रात नौ बजे लोक गायिका संगीता ढौंडियाल की सांस्कृतिक संध्या होगी। 13 अक्तूबर को रायफल शूटिंग प्रतियोगिता और बच्चों के कार्यक्रम कराए जाएंगे। रात नौ बजे विभिन्न लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 14 अक्तूबर को रात आठ बजे मां भगवती का जागरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें