फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स दुर्घटना में पांच छात्र व चालक चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
थौलधार ब्लॉक में कटखेत-महेड़ा मार्ग पर एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार पांच छात्रों के साथ चालक चोटिल हो गया। चिन्यालीसौड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक रविंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार अपराह्न एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्र नितीश, सौरभ, अंकिता, करिश्मा और अंकिता कटखेत से चालक मनवीर की मैक्स में बैठकर अपने गांव महेड़ा जा रहे थे कि गांव पहुंचने से पहले ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 मीटर नीचे खतों में जा गिरा। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी छात्र-छात्राओं और चालक को चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सभी लोगों को हल्की चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें