भौगोलिक आधार पर हो विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन
घनसाली (टिहरी)। बालगंगा सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। कहा कि उत्तराखंड में विधानसभाओं का परिसीमन जनसंख्या की बजाए भौगोलिक आधार किया जाना चाहिए।
शनिवार को घनसाली के बेलेश्वर में आयोजित सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह पोखरियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पितृ विसर्जन पर पूर्वजों काे याद करते हुए क्षेत्र हित में मिलकर कार्य करने की बात कही। सचिव उम्मेद चौहान ने समिति की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी।
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष गैणा सिंह पंवार ने नगर पंचायत में निर्माण कार्यों में हुई अनियमितताओं की जांच कराने को कहा। साथ ही चमियाला बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने और क्षेत्र दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। थानाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने कार्यों को प्राथमिकता से नियंत्रित करने का आश्वासन देते हुए साइबर क्राइम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी दी।
इस मौके पर धर्म सिंह बिष्ट, केदार सिंह रौतेला, आनंद व्यास, हुकम सिंह रावत, विजेंद्र बिष्ट, प्रताप राणा, भरत नेगी, सब्बल सिंह बिष्ट, गोेविंद राणा, सूरत रावत, अब्बल रावत आदि मौजूद थे।