फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के अवसर देने पर जोर

Mon, 17 Feb 2025 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में अर्थशास्त्र विभाग की पहल पर विकसित भारत 2047 विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने भारत के समग्र विकास के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

छात्र अमन भंडारी ने कहा कि भारत एक सांस्कृतिक विविधताओं वाला देश है। इसलिए जाति, धर्म, भाषा जैसी सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्र के विकास पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आर्थिक और सामाजिक सुधारों से लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। उर्मिला असवाल ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि यदि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व के अवसर अधिक मिलेंगे, तो भारत के विकास की गति तेज होगी।
कंचन प्रकाश ने कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. निरंजना शर्मा, डॉ. ईरा सिंह, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. मीना, डॉ. संगीता बिजल्वाण, आरएस बिष्ट, दीपक, मनीषा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें