फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव को सड़क से जोड़ने पर दिया जोर

विज्ञापन
नई टिहरी में आजादी के अमृत महोत्सव पर जानकारी देते अतिथि एसडी तिवारी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वाधीनता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव में सड़क सुविधा मुहैया करवाने पर जोर दिया गया। कहा कि पीएमजीएसवाई के सामुदायिकता अनुबंध के तहत महिला मंगल दल, युवक मंगल दल और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को गांव में सड़कों के सौंदर्यीकरण, झाड़ी कटान और मरम्मत के माध्यम से रोजगार दिया जाना चाहिए, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि यूआरआरडीए के सीनियर कंसलटेंस डा. एसडी तिवारी ने कहा कि देश स्वाधीनता के 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर बना रहा है। इसका उद्देश्य आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारियों को याद कर उनकी गौरव गाथा से युवा पीढ़ी को रूबरू करवाना है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व पीएमजीएसवाई के ईई डा. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत जिलेभर में सड़कों के किनारे 270 पौध लगाई गई है। जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर हाथ काम मुहैया करवाकर पलायन रोकना हैै। इस मौके पर ईई आरपी पंत, जेपी तिवारी, जेपी रतूड़ी, सुभाष रमोला, मान सिंह बिष्ट, एई रोहित श्रीवास्तव, अभिनाश सैनी, डीएस असवाल, केएल आर्य, कैलाश राणा, जातेश सैनी, राजेंद्र सोडी, विपिन रमोला, एसके सिंह, आलोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें