फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा और बोल्डर गिरने से आठ मार्ग क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी के आठ ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग दो दिन से बाधित हैं। भारी बारिश के कारण सड़क मार्ग पर मलबा और बोल्डर गिरने से मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

20 अगस्त को टिहरी में जमकर बारिश हुई। इससे कीर्तिनगर ब्लॉक का गहड़-पल्यापाटल, भिलंगना ब्लॉक का विनयखाल-गेंवली, घुत्तू-गंगी, चंबा ब्लॉक का गढ़-खांड, देवप्रयाग का रौड़धार-पौड़ीखाल-भासौं, नरेंद्रनगर ब्लॉक गुलर-नाई-मिडाथ, गजा-तमियार-पसरखेत-तिमली और हिंडोलाखाल-शिवपुरी-कुरीखाल मार्ग, मलबा आने से जगह-जगह अवरुद्ध है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया गया कि बंद चल रहे मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी से मलबा और बोल्डर हटाने का काम चल रहा है। रविवार देर शाम या सोमवार अपराह्न तक बंद चल रहे सभी मार्गों पर यातायात बहाल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें