फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: देश विभाजन की पीड़ा झेलने वाले आठ लोग किए सम्मानित

Wed, 14 Aug 2024 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। देश के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पीड़ा झेलने वाले आठ लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने विभाजन के दौरान के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की नीति हमेशा विभाजन की रही है। आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं की महत्वकांक्षा के कारण 1947 में देश का बंटवारा हुआ।
इस दौरान विभाजन का दंश झेलने वाले पंजाब विरादरी के हरिकृष्ण लांबा, सरदार इकबाल सिंह, चंद्रमोहन अरोड़ा, वेदप्रकाश सोनी, राकेश लांबा, गुलशन देवी, विनोद राय, मनमोहन सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विनोद रतूड़ी, महामंत्री उदय रावत, राजेंद्र जुयाल,चंबा ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, खेम सिंह चौहान, डीडी बेलवाल, गोविंद रावत, परमवीर पंवार, विजय कठैत, मस्ता नेगी, अनीता कंडियाल, शीशराम थपलियाल, गोविंद बिष्ट, हर्षमणि सेमवाल, उर्मिला राणा, सुशील बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें