फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के गांवों में दुबड़ी पर्व की रही धूम

विज्ञापन
जौनपुर में दुबड़ी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि को स्मृति चिंह भेंट करते। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में दुबड़ी पर्व की धूम मची रही। गांव-गंाव में दुबड़ी (दुर्गा अष्टमी) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर भूमि और कुलदेवता से क्षेत्र के सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद दुर्गा अष्टमी को जौनपुर ब्लॉक के गांवों में दुबड़ी का पर्व मनाया जाता है। खेतों में मंडुवा, चौलाई, झंगोरा की नई फसल तैयार होने की खुशी में दुबड़ी का त्योहार मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। दुबड़ी से एक दिन पहले गांव की सभी महिलाएं अपने घर के आंगन, पंचायती चौक और रास्तों की सामूहिक रूप से साफ-सफाई करती हैं, जिसके बाद अगले दिन दोपहर के समय गांव के पुरुष और बच्चे खेतों से अलग-अलग फसलें लाकर पंचायती चौक में एकत्र करके एक बड़ा गट्ठर बनाते हैं। गांव के बुजुर्गों के निर्देश में उस फसलों के गट्ठर को एक मीटर गहरे गड्ढे में गाढ़ा जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में दुबड़ी कहा जाता है।
शाम को पंचायती चौक में पहुंचकर दुबड़ी की पूजा-अर्चना कर भूमि देवता और ईष्ट देवता से खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई। ग्राम खेड़ा, पापरा, बंगशील, तेवा, ओतड़, भुयासारी, मुंगलोडी, डिगोन, मुंदणी, परोड़ी, ऐरी, शीर्ष सहित कई गांवों में दुबड़ी त्योहार की धूम रही। ग्राम पंचायत सेंदुल में दुबड़ी के पर्व पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, उपाध्यक्ष भोला ङ्क्षसह परमार, ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, मीरा सकलानी, अमेंद्र बिष्ट, श्याम सिंह पंवार, कविता रौछेला, नर्मदा नेगी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें