फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: फसल की औसत उपज के आंकड़े एकत्र करने पहुंचे डीएम

Wed, 25 Sep 2024 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
चंबा के मंज्याड़ गांव में धान की फसल की औसत उपज की जानकारी लेते डीएम। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। धान की फसल की औसत उपज के आंकड़े एकत्रित करने के लिए डीएम मयूर दीक्षित मंज्याड़ गांव पहुंचे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सही जानकारी सरकार को मिल सके।
विज्ञापन

धान की फसल उपज का आंकलन तैयार करने के लिए मंज्याड़ गांव में रेंडमली गांव की काश्तकार नीमा देवी के दो खेतों में 30-30 वर्ग मीटर के प्लाट बनाए गए। डीएम की मौजूदगी में गांव के काश्तकारों ने वहां क्रॉप कटिंग की। प्रथम खेत में 30 वर्ग मीटर में 13.500 किलो और दूसरे खेत 10.720 किलो धान की उपज प्राप्त हुई है। अब कटिंग किए धान को सुखाकर 15 दिन बाद दोबारा से मापा जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान कोटीगाड़ बीना रावत ने क्षेत्र में धान उत्पादन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने जंगली जानवरों से खेती को हो रहे नुकसान से अवगत कराते हुए खेतों के लिए घेरबाड़ करवाने और सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की।
डीएम ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार धर्मवीर प्रकाश, सहायक भू-लेखाधिकारी राजेंद्र गुनसोला, सांख्यिकी अधिकारी विपिन रतूड़ी, रिंकी मोरार, पूनम राणा, विशाल असवाल, बीमा कंपनी की सोनिका, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें