फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाकर कांग्रेस ने धुमिल की देश की प्रतिष्ठा : स्वराज

Wed, 25 Sep 2024 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डाॅ. स्वराज विद्वान ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए आरक्षण विरोधी बयान पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आरक्षण विरोधी धुन नेहरू युग से चली आ रही है। कांग्रेस नेता ने गलत बयानबाजी कर देश की प्रतिष्ठा धुमिल की है।
विज्ञापन

यहां पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता डाॅ. स्वराज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विदेश में जाकर कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो वह देश से एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण देने का विरोध किया है।
आजादी से आज तक संविधान में 106 संशोधन किए गए। इनमें सबसे अधिक 98 संशोधन कांग्रेस ने किए। भाजपा ने कुल आठ संशोधन कर एससी, एसटी और ओबीसी के हितों को ध्यान में रखते हुए आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य जाति को भी आरक्षण देने का संशोधन किया है। उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

पुतला दहन करने वालों में डाॅ. स्वराज सहित जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोहली, डाॅ. प्रमोद उनियाल, दिनेश डोभाल, चतर सिंह, गोपीराम चमोली, विजय कठैत, शीशराम थपलियाल, राकेश लवली, अशगर अली, हीरा नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें