ग्रामीण पुनर्वास केंद्र और राड्स संस्था ने आठ दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और कई सहायक सामग्री वितरित की। डॉक्टरों के अनुसार कृत्रिम अंग लगाने से दिव्यांगजन आसानी से चल-फिर सकेंगे।
बौराड़ी मिलन केंद्र में डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव और राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने आठ दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांजनों के जीवन को सुलभ बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए सरकार की ओर से भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बताया गया कि शिविर में वॉकर, छड़ी और चश्मे भी वितरित किए गए। दिव्यांग प्रेमा देवी, भवानी लाल, परशुराम डबराल, जसपाल सिंह, रमेश राणा ने कहा कि कृत्रिम पैर मिलने से काफी फायदा मिलेगा। इस मौके पर डा. वीके नौटियाल, कुंभीबाला भट्ट, मोहन सिंह रावत, जगदीश बडोनी, भीम बिष्ट और अनुराग सकलानी आदि मौजूद थे।