फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शिविर में वितरित किए गए दिव्यांग प्रमाणपत्र

Tue, 15 Oct 2024 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित दिव्यांग शिविर में पंजीकृत 75 मे से 17 लाभार्थियों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए, जबकि पांच लाभार्थियों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को इंटर काॅलेज मांजफ में ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप रमोला ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने 17 लोगों को दिव्यांग प्रमाणपत्र और पांच लाभार्थियों को कृत्रिम अंग वितरित किए। विभाग ने कहा कि जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान, राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल, द्वारिका प्रसाद भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र महर, प्रधान देवेश्वरी देवी, प्रवीण पंवार, मोहन सिंह नेगी, मुकेश रावत, राजेश चौहान, मयंक थपलियाल, विनय, वरुण रावत, मोइन खान, नीरज और रजत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें