फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: एनटीआईएस विजेता और सेंट एंथोनी की टीम बनी उप विजेता

Tue, 15 Oct 2024 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। युवा कल्याण विभाग की ओर चंबा ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में न्यू टिहरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पैन्यूला (एनटीआईएस) नई टिहरी की टीम पहले और सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल नई टिहरी की टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीम जिलास्तरीय महोत्सव में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को चंबा ब्लॉक सभागार में ब्लॉकस्तरीय युवा महोत्सव में लोकगीत, लोक नृत्य, एकांकी नाटक, एकल गायन आदि प्रतियोगिताएं हुई। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं ने बताया कि लोक गायन (समूह) में स्वाड़ी गांव की टीम पहले तथा ग्वाड़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। लोक नृत्य (समूह) में एनटीआईएस स्कूल पैन्यूला पहले, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल दूसरे और एनटीआईएस की टीम तीसरे स्थान पर रही। एकल गायन में नई टिहरी की श्रावणी ने पहला, गुल्डी गांव की कौशल्या सजवाण ने दूसरा स्थान हासिल किया।
लोकनृत्य एकल में गुल्डी की अंजलि सजवाण पहले, शकुंतला गुसाईं ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकांकी नाटक में विवेकानंद एकेडमी की छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति को पहले स्थान मिला। इससे पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी, बीडीओ शाकिर हुसैन, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष संजय रावत, मानवेंद्र बिष्ट ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। लोक गायक रवि गुसाईं और पूजा रतूड़ी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस मौके पर सत्यपाल गुसाईं,कमल नयन रतूड़ी, महेश पैन्यूली, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें