फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश कैंपस में ढींगरा, गोस्वामी और मणि बने संकायाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर में शैक्षणिक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए विवि में समायोजित किए गए 59 शिक्षकों में से तीन शिक्षकों को संकाय अध्यक्ष और 16 विभागाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने बताया कि प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा को विज्ञान, प्रो. दिनेश चंद्र गोस्वामी को कला और प्रो. राजमणि को वाणिज्य संकायाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. ध्यानी ने बताया कि बीते एक सप्ताह से श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर में विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों से आए 59 शिक्षकों को समायोजित किया गया है। मंगलवार को विवि के ऋषिकेश परिसर में 19 विषयों में विभागाध्यक्ष और कला, वाणिज्य और विज्ञान संकायों के संकाय अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रो. मुक्ति नाथ यादव, डा. पूनम पाठक, डा. गिरीश चंद्र बेंजवाल, प्रो. हेमंत कुमार शुक्ला, प्रो. आनंद प्रकाश सिंह, प्रो. दिनेश चंद्र गोस्वामी, प्रो. संगीता मिश्रा, प्रो. दुर्गाकांत प्रसाद चौधरी, डा. अटल बिहारी त्रिपाठी, डा. शिखा, प्रो. प्रीति कुमारी, प्रो. पुष्कर गौड़, प्रो. शांति प्रसाद सती, प्रो. अनीता तोमर, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा, प्रो. योगेश कुमार शर्मा, डा. श्रीकृष्ण नौटियाल और प्रो. राज मणि को संबंधित विषयों के विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रो. महावीर सिंह रावत अग्रिम आदेशों तक विवि के परीक्षा नियंत्रक बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें