धनोल्टी तहसील के तहत भवान में दशज्युला धनोल्टी विकास समिति के गठन को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस समिति का गठन किया जाना जरूरी है। बुधवार को महावीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि सात जनवरी को इस संबंध में जरूरी बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें समिति का गठन किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सनवीर बेलवाल, बीडीसी सदस्य सुरेश चौहान, अजयपाल पंवार, उज्जैन सिंह, विकास चौहान, गुड्डू लाल, मनोज पंवार, मनोज उनियाल, श्याम सिंह, निहाल सिंह, मालचंद महर, मनवीर रमोला मौजूद रहे।
नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग
श्रीदेव सुमन राजकीय चिकित्सालय में नेत्र रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुसाईं ने डीएम को ज्ञापन भेजकर अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं होने से लोगों को विकलांग प्रमाणपत्र भी नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित नियुक्ति होने तक प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करानी चाहिए। सीएमएस डाॅ. अनिल नेगी ने कहा कि कुछ समय पहले ही शासन से एक नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई थी लेकिन उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है।