फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आर्थिक तंगी में मददगार साबित हुई बीमा राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक आश्रित को मिला दस लाख का बीमा क्लेम का चेक
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। किसी नुकसान की भरपाई के लिए बीमा योजना सबसे बेहतर विकल्प है। योजना भरपूरियागांव की बीना देवी के लिए तब बड़ी मददगार साबित हुई जब एक सड़क दुर्घटना में उसके पति की आकस्मिक मौत हो गई। मृतक ने 2021 में ही एसबीआई लाइफ की 500 रुपये वार्षिक प्रीमियम की व्यक्तिगत बीमा पॉलिसी खरीदी थी। बीमा धारक की मौत होने पर आश्रित को 10 लाख रुपये की मदद मिली है।
प्रतापनगर ब्लाॅक में भदूरा पट्टी के भरपूरिया गांव निवासी जयवीर सिंह की जून 2023 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके बाद से दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी घर में खेतीबाड़ी का काम करने वाली उसकी पत्नी बीना देवी के कंधों पर आ गई थी। पति की मौत के बाद वह मुफलिसी में जीवन यापन कर रही थी लेकिन छह माह बाद जब मृतक की पत्नी को बीमा राशि के रूप में 10 लाख रुपये का चेक मिला तो उसे काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखवारगांव में यूजीबी के शाखा प्रबंधक सुमित कुमार यादव ने बताया कि मृतक जयवीर ने 2021 में यूजीबी की शाखा में 500 रुपये की वार्षिक प्रीमियम पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी खरीदी थी। यहां प्राथमिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रधान मातवर सिंह रांगड़ के सहयोग से एसबीआई लाइफ की बीमा राशि का 10 लाख रुपये और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का दो लाख रुपये का चेक लाभार्थी को प्रदान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजयपाल रावत, दयाल सिंह सजवाण, महेंद्र चौहान, रविंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र पंवार और हरिभजन सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें