फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और निर्वाचन सामग्री के साथ दो पकड़े

Wed, 18 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी इंदुधर बौड़ाई के निर्देश पर सभी छह विधानसभाओं की सीमाओं पर तीन-तीन उड़नदस्ते और स्थैतिक निगरानी दल तैनात किए गए हैं। बताया गया कि नरेंद्रनगर विधानसभा में स्थैतिक निगरानी दल ने ढालवाला क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी धनराशि और निर्वाचन सामग्री बरामद की हैं।
विज्ञापन


नरेंद्रनगर रिटर्निंग आफिसर लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि मंगलवार रात को ढालवाला के पास एक वाहन की चेकिंग के दौरान वाहन सवार गौतम कुमार, निवासी वनखंडी ऋषिकेश राजेश हलवाई के पास से एक लाख 11 हजार 285 रुपये बरामद किए गए। साक्ष्य नहीं मिलने पर टीम के प्रभारी रणजीत सिंह चौहान ने धनराशि कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।

जबकि उड़न दस्ते के टीम प्रभारी कृष्ण कुमार ने मंगलवार रात साढ़े आठ बजे भद्रकाली के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन से निर्वाचन सामग्री बरामद की है। निर्वाचन सामग्री के साथ राजीव निवासी नई टिहरी और कुलदीप सिंह निवासी गंगा बिहार अजबपुर डांडा नेहरूग्राम देहरादून के विरुद्ध मुनिकीरेती कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें