फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी को हंसिये से काट डाला

Wed, 18 Jan 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करते दरोगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदौसा (बांदा)। शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को ताबड़तोड़ हंसिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह खपरैल से कूद कर भाग निकला। थानाध्यक्ष समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के मजरा धरमपुरहा पुरवा निवासी सुलखान सूरत (गुजरात) में काम करता था।  एक पखवारे पहले वह गांव आया था। वह पत्नी को अपने साथ सूरत चलने की जिद कर रहा था। बुधवार को दोपहर घर में सूना मौका पाकर उसने पत्नी आरती (26) पर हंसिया से ताबड़तोड़ वार किया। गर्दन, पेट और सीने में गहरे जख्म होने से उसकी मौत हो गई। गोद में दो साल के पुत्र छोटू के भी सिर में हंसिया लग गया। घटना के बाद वह खपरैल से कूद कर भाग निकला। उधर, चीख पुकार सुन बगल के घर में मौजूद चचेरी ननद सुनीता ने खेत जाकर मृतका के देवर धनराज को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


धनराज समेत परिजन व ग्रामीण घर पहुंचे तो आरती को मृत पाया। धनराज ने बताया कि ससुर शिव कुमार बदौसा गया था। मृतका की जेठानी व देवरानी मायके में हैं। उसका पुत्र रामदास (6) व कल्ली (4) स्कूल गए थे। तभी सूना मौका पाकर सुलखान ने घटना को अंजाम दिया। उधर, चित्रकूट जिले के रानीपुर मछरिहा (शिवरामपुर) निवासी मृतका की मां तुलसा ने बताया कि आठ साल पहले उसने पुत्री की शादी की थी। अक्सर गांजा व शराब पीकर पति द्वारा पिटाई करने से परेशान देख वह पुत्री को दो साल पहले मायके ले गई थी। दो माह पहले ससुर शिव कुमार के आश्वासन पर विदा कर दिया था। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि भाई कमलेश की तहरीर पर सुलखान के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहरा, एसडीएम अरविंद कुमार तिवारी ने गांव पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें