कंडीसौड़ (टिहरी)। कंडीसौड़ में स्थित शिवालय के दान पात्र का ताला तोड़कर चोर नगदी ले उड़ा। शिवलिंग के ऊपर पानी चढ़ाने के लिए रखी गई तांबे की गागर को भी चोरों ने नहीं छोड़ा।
जय सिंह रावत, गोविंद सिंह राणा और उम्मेद सिंह नेगी ने बताया कि शिवालय हमेशा खुला रहता है। मंदिर परिसर में एक दान पात्र रखा हुआ था। जिसे लोग हर वर्ष जनवरी माह में खोलते थे। दानपात्र में वर्ष भर में चार से पांच हजार की नगदी मिल जाती थी। लेकिन बीती रात चोर दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी ले गया। जब लोग सुबह शिवालय में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो वहां शिवलिंग के ऊपर रखी गागर गायब मिली।