फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। नरेंद्रनगर विकासखंड के एक जूनियर हाईस्कूल में चार छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरीश चंद्र उनियाल को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर छात्राओं से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में नरेंद्रनगर के बीईओ से प्रारंभिक जांच कराई गई थी। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरीश चंद्र उनियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें